फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना उंगलियों के भी मिल जाएगा अब राशन...

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना उंगलियों के भी मिल जाएगा अब राशन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिन लोगों के उंगली या अंगूठा नहीं है। या फिर बार-बार प्रयास करने के बावजूद राशन लेने के लिए मशीन में अंगूठे मैच नहीं करते, उनके लिए सरकार ने बड़ी राहत देते हुए परिवार में किसी भी व्यक्ति को अपना नॉमिनी नियुक्त करने की सुविधा दी है। कैथल में इस फैसले से करीब 12 हजार राशन कार्ड धारकों को फायदा होगा।
विज्ञापन

डीएफएसओ सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि जिले में कुल एक लाख 26 हजार राशन कार्ड धारक है। जो राशन लेते हैं। जिले में आधार में अंगूठा मैच होने की प्रणाली काफी अच्छी है। लेकिन करीब 12 हजार राशन कार्ड धारक ऐसे हैं, जिन्हें राशन लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। डीएफएसओ ने बताया कि आधार कार्ड के तहत जिस राशन कार्ड धारक को राशन नहीं मिल पाता है। उनकी ब्लाकवाइज डिपो स्तर पर पहचान करके उन्हें नॉमिनी की सुविधा दी जाएगी। जिससे उन्हें न मिलने वाला राशन लगातार मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें