फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 20 की सड़कों का किया एक्सईएन ने दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 20 की सड़कों का किया एक्सईएन ने दौरा
विज्ञापन

कहा- जो भी सड़क खराब हैं, उसकी मरम्मत करवाई जाएगी, अधिकतर सड़कें ठीक बताई एक्सईएन ने
तीन माह में ही उखड़ने लगी हैं सेक्टर 20 की सड़कें, मंत्री ने एक्सईएन को दिए हैं जांच के आदेश
फोटो संख्या-31
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सेक्टर 20 की सड़कों के तीन माह में ही उखड़ने की रिपोर्ट मिलते ही शहरी निकाय मंत्री कविता जैन ने नगर परिषद अधिकारियों को सड़कों की जांच रिपोर्ट तैयार कर मरम्मत करने के आदेश दिए हैं। इन आदेशों के बाद सोमवार को विभाग के अधिकारियों ने सेक्टर 20 में जाकर सड़कों का मुआयना किया और जहां-जहां सड़कों में कमी है, उसकी रिपोर्ट तैयार की। एक्सईएन का कहना है कि जहां से सड़कें खराब हैं, उन्हें ठीक करवा दिया जाएगा।
विदित रहे कि दो दिन पूर्व हरियाणा सरकार के एक ओर सुधार प्रोजेक्ट के डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने सेक्टर 20 की सड़कों का दौरा किया था। जहां लोगों ने बताया था कि ये सड़कें तीन से चार माह में ही उखड़ने लगी हैं। जो कई साल बाद बनाई गई थीं। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। मित्तल ने इन सड़कों की हालत को लेकर पूरी रिपोर्ट सोमवार को चंडीगढ़ में शहरी निकाय मंत्री को दी। जिसमें उन्होंने बताया कि ये सड़कें इतनी जल्दी खराब हो गई हैं तो सरकार द्वारा इतनी राशि खर्च करने का क्या लाभ। इसके बाद मंत्री कविता जैन ने तुरंत जिले के अधिकारियों को निर्देश जारी किए कि वे सड़कों की स्थिति की जांच कर सड़कें ठीक करवाएं। इसके बाद एक्सईएन अक्षय भारद्वाज ने सेक्टर की सड़कों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन ने बताया कि सड़कें काफी जगह से ठीक हैं। जहां कमी मिली है, वहां रोलर नहीं चल पाया था। यह वो जगह है, जहां लोगों ने घरों के बाहर रैंप बनाए हुए हैं। इस जगह में से सड़क को ठीक करवा दिया जाएगा।
हरियाणा सरकार में एक ओर सुधार प्रोजेक्ट डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने बताया कि उनका प्रयास रहेगा कि शहर में इस तरह की समस्या ही ना आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें