फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवरी माह में जींद व कुरुक्षेत्र जाने वाली दो ट्रेनें 16 दिन तक रहेगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से जींद व कुरुक्षेत्र जाने वाली दो ट्रेनें 16 दिनों तक रहेंगी बंद
विज्ञापन

विद्युतीकरण के बाद ट्रैक पर मेंटेनेंस का होना है कार्य
फोटो नंबर-15
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कुरुक्षेत्र नरवाना रेल मार्ग पर विद्युतीकरण के कार्य के बाद ट्रैक पर मेंटेनेंस का कार्य शुुरू होने के कारण शुक्रवार से जींद व कुुरुक्षेत्र जाने वाली दो ट्रेनें 16 दिनों के लिए बंद रहेंगी। इसमें सुबह 10 बजकर 04 पर जींद से कुरुक्षेत्र प्रतिदिन आने वाली 54040 व दोपहर के समय एक बजकर 40 मिनट पर गाड़ी 54039 नंबर की ट्रेन पूरे महीने लगातार न चलकर बीच-बीच में बंद रहेगी। दोनों ही ट्रेनों में हजारों यात्री सुबह के समय कुरुक्षेत्र व दोपहर के समय जींद की ओर जाते हैं। लेकिन अब यह ट्रेन बंद होने से उन्हें काफी कठिनाई झेलनी पड़ेगी।
ट्रैक पर मेंटेनेंस के कार्य के कारण होगी बंद : बता दें कि विद्युतीकरण के कार्य के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने के बावजूद इस रूट पर अभी तक स्पीड में कोई ज्यादा बदलाव नहीं हो पाया है। जिसका मुख्य कारण ट्रैक की मेंटेनेंस न होना है। रेलवे के मुताबिक इस ट्रैक पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। जो पूरा एक माह तक चलेगा। इस मेंटेनेंस के कार्य में स्टोन/ब्रिक पुलों की बजाय आरसीसी बॉक्सेज में परिवर्तित किया जाएगा। जिससे ट्रैक मजबूत होगा और ट्रेन की स्पीड भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

इन तिथियों में बंद रहेंगी ट्रेनें : उक्त दोनों ट्रेनें 1, 3, 5, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 18, 20, 22, 23 और 28 फरवरी को बंद रहेंगी। इसके अलावा 2, 4, 7, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 25, 26 और 27 फरवरी को बंद हुई 54039 व 54040 ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चलेंगी।
स्टेशन मास्टर रणधीर सिह नैन ने बताया कि ट्रैक पर मेंटेनेंस के चलते यह दोनों ट्रेन फरवरी माह में बीच-बीच में 16 दिनों के लिए बंद रहेगी। इन ट्रेनों के समय में ट्रैक पर मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

ये गाड़ियां चलेंगी अपने निर्धारित समय पर : जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली रात को 12.50, कुरुक्षेत्र से वाया जींद से दिल्ली जाने वाली सुबह 5.48, जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली 5.53 व सुबह 9 बजे और 2.43 व चंडीगढ़ से जयपुर जाने वाली 3.50, कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली 7.40, जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली 7.30, रात के समय दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाने वाली 10.04 और कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली ट्रेन 11 बजकर 9 मिनट पर अपने निर्धारित समय पर चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें