ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिया निपटारे का आश्वासन
फोटो नंबर-15
अमर उजाला ब्यूरो
पाई। हलका विधायक दिनेश कौशिक ने सोमवार को पिलनी गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं के बारे जानकारी हासिल की। समस्याओं पर उन्होंने इसका समाधान करने का भी आश्वासन दिया। कौशिक ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र का चहुमुखी विकास कर रहे है। उन्होंने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री को गांव की इन समस्याओं से अवगत करवाया तो तत्काल उन्होंने उन पर मोहर लगा दी। जिससे तहत भटिलों चौपाल के लिये दस लाख, बाल्मीकि चौपाल के लिए 10 लाख, सितों वाली चौपाल के लिये दस लाख, गांव के सामुदायिक केंद्र के लिए दस लाख तथा बी सी चौपाल के लिये 5 लाख की ग्रांट मंजूर की गई है। इस अवसर पर रामदिया सरपंच प्रतिनिधि, सुरेश शर्मा, राजपाल शर्मा, देशराज शर्मा, नरेश, सुन्दर, ज्ञान चंद, उदय भान, मंगत राम, बसाऊ राम, जय भगवान, राम निवास, सोमदत्त, टेक चंद, ईश्वर शर्मा, ओम प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।