देश के विकास के लिए युवा निभाए अपनी भागेदारी
फोटो नंबर-48
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। सर्व जातीय सर्व खाप महापंचायत की राष्ट्रीय अध्यक्ष डा संतोष दहिया ने बुधवार को वार्ड 16 में स्थित डा बिल्लू मलिक के प्रतिष्ठान पर युवाओं की बैठक ली। दहिया ने कहा कि देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि इस देश की मिट्टी में शहीद ऊधम सिंह ,चंद्रशेखर आजाद, सुभाष चंद्र बोस, शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, झांसी की रानी, सावित्री बाई फुले, बाबा साहब अंबेडकर, चौधरी छोटू राम, चौधरी देवीलाल जैसे महापुरुष पैदा हुए हैं, जिन्होंने अपने समय में यह साबित कर दिया कि अगर इंसान दृढ़ निश्चय कर लें तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। डा. संतोष दहिया ने युवाओं को प्रेरित करते हुए आह्वान किया कि युवा देश की दशा और दिशा बदलने में अहम योगदान देते रहे हैं। अगर देश का युवा सही दिशा में चलेगा तो देश भी आगे बढ़ेगा, अगर युवा गलत रास्ता अख्तियार कर लेता है तो देश बर्बाद हो जाएगा। इस अवसर पर हरजिंदर सिंह, बलकार सिंह, प्रिंस, हरदीप, जरनैल सिंह, करनैल सिंह, साहब सिंह, विशाल सैनी, बिट्टू सैनी, कार्तिक कश्यप, दीपू बाल्मीकि, रमेश शर्मा, रिंकू गोयल, अमित सैन भी मौजूद रहे।