फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के अस्पताल व स्कूलों का दौरा करेंगे अरविंद केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के अस्पताल व स्कूलों का दौरा करेंगे अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन

15 दिसंबर को कैथल के चंदाना गेट पर आयोजित होगी अरविंद केजरीवाल की स्कूल अस्पताल रैली
आम आदमी पार्टी विधायक ने दी कैथल में पहुंच कर जानकारी
फोटो नंबर 13
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आम आदमी पार्टी के संस्थापक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 दिसंबर को कैथल में जिला अस्पताल व स्कूलों का दौरा करेंगे। यह जानकारी पार्टी के दिल्ली से विधायक राजेश गुप्ता ने दी। वे यहां जन्नत पैलेस में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा में अस्पतालों और स्कूलों की हालत बहुत खराब है। हरियाणा सरकार द्वारा अपने चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान स्कूलों में कोई सुधार नहीं किया। हरियाणा में दूध दही की कमी नहीं है। लेकिन फिर भी लोगों को स्वास्थ्य पर भारी भरकम खर्च करना पड़ रहा है। जिसका कारण सरकारी अस्पतालों की खस्ता हालत है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान आप नेता सुखबीर सिंह को हिरासत में लिया गया। जिससे जाहिर है कि आम आदमी पार्टी जनता के लिए संघर्ष कर रही है। जब तक हम जनता की आवाज नहीं उठाएंगे तो जनता हमें कैसे जानेगी। हम जनता की लड़ाई लड़ेंगे। सीएम दिल्ली अभी तक 3 लोकसभा क्षेत्रों को कवर कर चुके हैं। कैथल का दौरान चौथे लोकसभा क्षेत्र का दौरा होगा। उन्होंने भागल के शहीद के परिजनों को सहायता राशि के बारे में कहा कि वे इस संबंध में दिल्ली के सीएम से बात करेंगे। केजरीवाल 15 दिसंबर को चंदाना गेट रामलीला ग्राउंड में स्कूल अस्पताल रैली को संबोधित करेंगे। मौके पर पार्टी नेता मुकेश गर्ग, सुखबीर चहल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें