फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बासमती धान ने किया 4400 का आंकड़ा पार

विज्ञापन
विज्ञापन
बासमती धान ने किया 4400 का आंकड़ा पार
विज्ञापन

दोबारा तेजी आने से किसानों में खुशी
फोटो संख्या-27
पूंडरी। अनाज मंडी पूंडरी में आ रही बासमती धान ने एक बार फिर 4400 रुपये प्रति क्विंटल के आंकड़े को पार कर गया। मंडी में बासमती धान 4 हजार से 4450 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका। बासमती धान की आवक अभी भी चल रही है, जबकि अन्य 1121 धान नाममात्र का ही आ रहा है। बासमती धान को लेने के लिए खरीददार सुबह से ही निकल लेते हैं और धान कम होने के कारण शाम तक बाहर से आने वाली किसान की धान पर भाव लगाने के लिए पहुंच जाते हैं। किसान नरेश कुमार, प्रदीप कुमार, निशान सिंह, भाग सिंह, कृष्ण कुमार, जय सिंह व रामकिशन ने बताया कि उन्होंने अपने धान को अभी रोका हुआ है, क्योंकि उन्हें लगता है कि इस धान में ओर तेजी आएगी, वहीं विशेषाज्ञों की मानें तो धान के भाव में तेजी का कारण बासमती चावल के सौंदे होना है। अनाज मंडी प्रधान बाबूराम मुंदड़ी ने बताया कि बासमती धान के अच्छे रेट मिलने के कारण किसान खुश हैं। अभी बासमती धान का सीजन पूरे दिसम्बर माह और चलेगा, क्योंकि रेटों में तेजी के कारण किसानों इस धान को रोक लिया था और अब धीरे-धीरे धान को अब वे मंडी में ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह धान 15 दिन पहले भी 4450 रुपये बिक चुका है, लेकिन फिर मंदा आ गया था। मंदे के चलते धान 4150 रुपये तक बिका, लेकिन अब दुबारा तेजी आ जाने से जिन किसानों ने धान को रोका हुआ था उन्हें खुशी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें