फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल चिप घोटाला-पुलिस ने एफआईआर के 29 दिन बाद कब्जे में ली चिप

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल चिप घोटाला : पुलिस ने एफआईआर के 29 दिन बाद कब्जे में ली चिप
विज्ञापन

एसपी ने कहा- करवाई जा रही जांच, शीघ्र किया जाएगा मामले का खुलासा
किसान संघ ने कहा- इतनी देरी से चिप कब्जे में लिया जाना संदिग्ध, बदले जाने की संभावना से इंकार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शुगर मिल में धर्मकांटे में लगी चिप के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को चिप अपने कब्जे में ले ली है। लेकिन किसान संघ ने 29 दिन बाद चिप को बरामद करने पर सवाल उठाए हैं और चिप के बदले जाने की संभावना से भी इंकार नहीं किया।
विदित रहे कि शुगर मिल में गत 28 अक्तूबर को पुलिस ने चिप घोटाले के मामले में केस दर्ज किया था। जिसमें खुद मिल अधिकारियों ने शिकायत दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने मिल के धर्मकांटे में चिप लगाई है, जो रिमोट से चलती है। इस चिप से धर्मकांटे में तौले जाने वाले वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। इस चिप के मिलने के बाद पुलिस ने इस संबंध में एसआईटी का भी गठन किया था। जबकि पुलिस ने सोमवार को चिप अपने कब्जे मेें ली है।
विज्ञापन

किसान संघ के प्रतिनिधि रणबीर सिंह फरल ने कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि जिस चिप के आधार पर एफआईआर दर्ज हुई, पुलिस ने उस चिप को भी करीब 29 दिन तक कब्जे में नहीं लिया। इस अवधि के बीच में इस चिप के बदले जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। वे इस संबंध में वे सीएम से भी मिलेंगे।
वहीं एसपी वसीम अकरम ने कहा कि पुलिस ने सोमवार को चिप कब्जे में ली है। पता करवाया जा रहा है कि यह चिप किस स्तर पर इसमें लगी है। शीघ्र ही इस मामले में पटाक्षेप होगा।
विज्ञापन

यातायात के नियम पालना पर रहेगा पूरा फोकस : नवनियुक्त एसपी वसीम अकरम ने कहा कि आम जन को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करके नियमों की पालना पर जोर रहेगा। बाइक पर पटाखे छोड़ने वाले व बिना हेलमेट व कारों में बिना शीट बेल्ट के ड्राइविंग करने वालों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही उनके चालान भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें