फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में ममता ने पाया प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
निबंध प्रतियोगिता में ममता ने पाया प्रथम स्थान
विज्ञापन

फोटो नंबर-39
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलायत में गुरू तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल प्राचार्य अनीता चोपड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस कार्यक्रम की रूपरेखा प्राध्यापक सुरेश मित्तल द्वारा तैयार की गई। इस दौरान शिक्षकों के साथ छात्रा राधा, ममता, प्रभजीत व पूजा सहित कई अन्य छात्राओं ने गुरू तेग बहादुर से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। छात्राओं ने गुरू नानक देव व गुरू तेग बहादुर की जीवनी पर प्रकाश डालते उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई जिसमें विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने गहन रूचि दिखाते सक्रिय भागेदारी दर्ज करवाई। निबंध प्रतियोगिता परिणाम की जानकारी देते प्राध्यपाक सुरेश मित्तल ने बताया कि इसमें 11वीं कक्षा की छात्रा ममता ने प्रथम स्थान हासिल किया। 9वीं की प्रीति द्वितीय तथा इसी कक्षा की प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में स्थान हासिल करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें