फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोग कर रहे हैं शहर से कचरे के उठान का इंतजार, नहीं हो पाया कचरे का उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी के आने का आश्वासन देने पहुंचे मुख्य सफाई निरीक्षक तीसरी बार बैंरग लौटे, नहीं माने किसान
विज्ञापन

लोग कर रहे हैं शहर से कचरे के उठान का इंतजार, नहीं हो पाया कचरे का उठान
नहीं पहुंचे डीसी बातचीत करने के लिए किसानों से, कर्मचारियों को नहीं डालने दिया जा रहा कचरा
फोटो नंबर-40
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डंपिग यार्ड मामले में शनिवार को फिर मुख्य सफाई निरीक्षक व अन्य नपा कर्मचारी किसानों को डीसी के आने का आश्वासन देने के लिए उन्हें मनाने के लिए पहुंचे। लेकिन किसानों ने उनके सभी पदाधिकारियों के न होने का हवाला देकर डीसी के शनिवार को मिलने से मना कर दिया। जिस कारण तीसरी बार सफाई निरीक्षक डंपिग यार्ड पर बिना कचरा डाले ही वापिस लौट आए। जिससे शनिवार को भी तीसरे दिन शहर से कचरे का उठान नहीं हो पाया है। शहर से कचरे का उठान न होना शहरवासियों के लिए एक विकराल समस्या बन चुका है। वहीं मुख्य सफाई निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने बताया कि डीसी के आदेशों के बाद डपिंग यार्ड पर डीसी से मुलाकात की सूचना के आश्वासन पर कचरा डालने के लिए गए थे। लेकिन किसानों ने यूनियन के सभी पदाधिकारियों की बात कह हमें वापिस भेज दिया।
विज्ञापन

उधर, भाकियू के पदाधिकारी सुखपाल ने बताया कि जिला प्रशासन ने डंपिग यार्ड को नपा की बैठक में प्रस्ताव डाल इसकी जगह को बदलने का आश्वासन दिया गया है। लेकिन दो महीने बीत जाने के बाद भी मांगो को पूरा नहीं किया गया। अब बुधवार को डीसी से मुलाकात कर इसके समाधान की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें