फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाई फायर करने से हडक़ंप

विज्ञापन
विज्ञापन
हवाई फायर करने से हड़कंप
विज्ञापन

कैथल। चीका क्षेत्र में रात के समय खरौदी रोड पर हवाई फायरिंग से हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। वार्ड नंबर 12 चीका निवासी राकेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि 29 सितंबर की रात करीब 10.15 बजे वह अपने दो दोस्तों के साथ खरौदी रोड चीका में बैठा था। तभी कार सवार अज्ञात व्यक्ति ने एक के बाद एक 4 हवाई फायर किए। इससे वे डर गए। इसके कुछ देर बाद वह कार उनकी तरफ आई और कार सवार युवकों ने कहा कि वे पीड़ल से हैं। बाद में उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें