फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों द्वारा भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों द्वारा भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी
विज्ञापन

फोटो नंबर-25
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। नगरपालिका सफाई कर्मचारियों द्वारा भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। संजीव कुमार ने बताया कि ठेके पर कैथल में हटाए हुए 140 सफाई कर्मचारी व पूंडरी, कलायत व चीका में जो भी कर्मचारी हटाए गए है उनको ड्यूटी पर लिया जाए। ब्लाक प्रधान ने बताया कि 24 मई को सरकार के साथ हुए समझौते को सरकार ने अब तक पूरा नही किया जिसे लेकर कर्मचारियों में रोष है। इन्हीं मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू की है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगे है कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेका प्रथा का समाप्त किया जाए, समान काम समान वेतन लागू किया जाए, न्यूनतम वेतन 18000 रुपये किया जाए, नई पेंशन पोलिसी बंद करके पुरानी पेंशन लागू की जाए सहित कई अन्य मांगे है जिसे सरकार ने अभी तक पूरा नही किया। इस दौरान रोहताश, संदीप, सोनू, संजय कुमार, बीना, बबली, प्रेम, सूबे सिंह, अन्नु, राजबीर, सुरेश, आरती, एस के एस ब्लाक प्रधान सुभाष शर्मा, रामफल पटवारी, शीशपाल, संदीप, सुरेश, राकेश, जसबीर, बंटी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें