भाजपा प्रदेश का विकास छोड़ गाय, गीता और संस्कृति की राजनीति में लगी : दिग्विजय चौटाला
ढांड में आयोजित सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को न्योता देने पहुंचे सांसद दिग्विजय चौटाला
फोटो नंबर-24
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। जन नायक चौधरी देवीलाल की 25 सितंबर को गोहाना में मनाई जाने वाली जयंती को लेकर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ग्रामीणों को निमंत्रण देने के लिए ढांड में पहुंचे। एक निजी पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं को देवी लाल जयंती में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की गई।
इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में दिग्विजय ने भाजपा की सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि गाय, गीता और संस्कृति की राजनीति करने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान जूता प्रकरण पर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना की हम निंदा करते है। कार्यक्रम में बसपा का कोई भी कार्यकर्ता या पदाधिकारी नही पहुंचे पर जवाब देते हुए कहा कि गठबंधन मजबूत है। पोस्टरों पर सहयोगियों की फोटो व नाम लिखे हुए हैं। कार्यक्रम में क्यों नही पहुंचे इसके बारे में वो ही ज्यादा जानते है।
कार्यक्रम में नहीं लिया किसी ने अभय का नाम : कार्यक्रम के दौरान मंच से वक्ताओं ने चौ. देवी लाल को पहली पीढ़ी का नेता बताया तो ओमप्रकाश चौटाला को दूसरी पीढ़ी का। डा. अजय सिंह चौटाला को तीसरी पाढ़ी और दिग्विजय चौटाला को चौथी पाढ़ी का नेता करार दिया। किसी भी वक्ता ने अभय चौटाला को न तो अपना नेता बताया और न ही मंच से उसका नाम लिया। कार्यक्रम स्थल के बाहर अभय चौटाला की पोस्टर में फोटो अवश्य लगी हुई नजर आई।