डेरा बाबा राजपुरी में पहुंचा प्रशासन, नायब तहसीलदार ने कब्जे की कार्रवाई शुरू की
कैथल। डेरा बाबा राजपुरी में बुधवार को नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह कर्मचारियों के साथ पहुंचे और बतौर प्रशासक डेरे में कब्जे की कार्रवाई शुरू कर दी। डेरे की संपत्ति सहित सामान को लेकर लिस्ट तैयार की जा रही है। ताकि सूची बाद में फैसला होने पर महंत को सौंपी जा सके। नायब तहसीलदार ने कहा कि मौके का मुआयना किया है। अभी कार्रवाई शुरू की गई है। आय व व्यय का ब्यौरा लिया है। कब्जा करने की कार्रवाई जारी है। एसडीएम कमलप्रीत कौर ने कहा कि तहसीलदार को प्रशासक नियुक्त कर दिया गया है। अभी मेरे पास कब्जा रिपोर्ट नहीं आई है।