फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

27 करोड़ से सुधरेगी शहर में पेयजल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
27 करोड़ से सुधरेगी शहर में पेयजल व्यवस्था
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत मिली मंजूरी, नगर परिषद कैथल ने आमंत्रित किया टेंडर
जलापूर्ति, पानी के वितरण, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व बूस्टिंग स्टेशनों पर खर्च होगी राशि
फोटो नंबर-18
नसीब सैनी
कैथल। पानी की समस्या से जूझते कैथल शहर के लिए अच्छी खबर है। शहर में 27 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर पेयजल व्यवस्था सुधारी जाएगी। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर आमंत्रित किया है। यदि टेंडर प्रक्रिया में सब कुछ सही रहा तो इसी माह इस पर काम शुरू हो जाएगा।

ऐसे सुधरेगी व्यवस्था
नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार अमृत योजना के तहत इस राशि की मंजूरी दी गई है। इसके तहत शहर में जलापूर्ति पर 27 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। इस राशि में से शहर में पुराना शहर, माता गेट, सीवन गेट, प्रताप गेट सहित शहर के अंदरूनी क्षेत्रों में पानी की पाइपलाइन और सीवरेज की पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जाना है।
विज्ञापन


यहां यह होंगे काम
अम्रुत योजना के तहत शहर में खुराना रोड, लक्ष्मी विहार, ओएसडीएवी कालोनी, नीम साहिब गुरुद्वारा के आसपास का कुछ क्षेत्र में पानी की आपूर्ति के लिए नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। जबकि रेलवे गेट, पुराना शहर के अंतर्गत आने वाले चंदाना गेट, मेन बाजार सहित लाल डोरा की अन्य जमीन पर सीवरेज की पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसके साथ ही ढांड रोड स्थित महाराजा पैलेस, जवाहर पार्क, फ्रांसवाला रोड पर आईपीएस (इंटरमेडिऐड पंपिंग स्टेशन) बनाया जाएगा। इस योजना के तहत 4.81 करोड़ रुपये की लागत से बरसाती नाले बनेंगे। 27.52 करोड़ रुपये से वाटर सप्लाई व 16.04 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज का कार्य करवाया जाएगा। इन सभी कार्या के जल्द ही टेंडर लगाकर वर्क ऑर्डर किए जाएंगे।
विज्ञापन


मैं तीन-चार दिनों तक पिछले सप्ताह चंडीगढ़ में था। शहरी निकाय मंत्री कविता जैन के मार्गदर्शन में शहर में अम्रुत योजना के तहत जलापूर्ति सिस्टम में व्यापक सुधार किया जाना है। इस कार्य पर शहर में करीब 27 करोड़ रुपया खर्च किया जाना है। इसके लिए टेंडर आमंत्रित कर लिए गए हैं। 8 मई टेंडर भरने की अंतिम तिथि थी।
- विक्रम सिंह, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें