फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने दी होली की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने जिला के नागरिकों को रंगों के त्यौहार होली एवं फाग की बधाई देते हुए संदेश दिया कि पावन पर्व को बगैर किसी भेदभाव के साथ सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए तथा जहां तक हो सके प्राकृतिक व ईको फ्रेंडली रंगों का इस्तेमाल करें। मनचलों, शराब या अन्य किसी नशे तहत हुड़दंग मचाने तथा महिलाओं से बदसलूकी करने पर त्यौहार भारी पड़ सकता है, जिन्हें त्यौहार का दिन हवालात में गुजारना पड़ सकता है। पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल खटकड़ ने बताया कि एसपी आस्था मोदी ने सभी थाना प्रबंधक व चौकी प्रभारीयों को आदेश दिए है, कि होली व फाग के दिन वे लगातार अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करते हुए असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेंगे। इस दौरान पीसीआर व राईडर भी निरंतर गश्त पर रहेंगी। थाना प्रबंधकों को आदेश दिए गये है कि मोटरसाइकिल के साईलेंसर से पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली बाइक तुरंत प्रभाव से जब्त करके आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गये है। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस का खुफिया तंत्र सादा कपड़ो में शरारती तत्वों पर नजर रखते हुए क्षेत्र में गश्त कर रही पीसीआर व राईडर के संपर्क में रहेंगे।

एसपी ने दी होली की शुभकामनाएं
कहा-कानून व्यवस्था बनाते हुए आपसी प्रेम-प्यार से मनाएं होली
हुड़दंग मचाने वालों को जेल में ना गुजारना पड़े दिन, कानून-व्यवस्था का ख्याल रखें
पुलिस अधिकारियों को निरंतर गश्त पर रहने के आदेश दिए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें