सुभाष चंद्र बोस जयंती के पर होगा कार्यक्रम
कैथल। हरियाणा सरकार द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को जिला स्तर पर मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा 23 जनवरी को जिला स्तरीय समारोह स्थानीय गीता भवन के निकट राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मनाया जाएगा। इस समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी मुख्यातिथि होंगे। डीसी सुनीता वर्मा ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानियों की वीरांगनाओं को प्रशासन की तरफ सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर शिक्षा विभाग की तरफ से नेताजी के जीवन व उनके संघर्ष पर कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।