फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिलों में जल्द बनेंगे जिला अध्यक्ष- अशोक तंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के सभी जिलों में जल्द बनेंगे जिला अध्यक्ष : तंवर
विज्ञापन


कैथल (ब्यूरो)। मॉडल टाउन देर शाम कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने एक कार्यक्रम में शिरकत की। शहर में कांग्रेसी नेता देवीराम कसान शहर के बाहर से समर्थकों से साथ प्रदेशाध्यक्ष को कार्यक्रम में लेकर आए। प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश जल्द ही झूठेे वायदे करने वालों लोगों को नकार देगा। फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश में साइकिल यात्रा व जनअधिकार रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाजपा सरकार के जनता से की गई वायदाखिलाफी के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में प्रदेश में नई ऊर्जा का विकास हुआ है। तंवर ने कहा कि जल्द ही राहुल गांधी से विचार विमर्श करके प्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष सहित अन्य पद भर दिए जाएंगे। कांग्रेस में पैदा हुई गुटबाजी के सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है। भाजपा ही एक खंडित पार्टी बनी हुई है। भाजपा के कई नेता अपने कार्यालय में मुख्यमंत्री तक का फोटो नहीं लगाते हैं। उनके साथ देवी राम कसान, सतीश राणा, सौरव राणा, राज्यसभा सदस्य ईश्वर सिंह, रामपाल राणा, उमराव सिंह, रमेश हरित, संतरों देवी, रामेश्वर, मेहर सिंह आदि मौजूद रहे।

फोटो नंबर- 09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें