कैथल की बेटी सपना सैनी बनीं बेस्ट बॉक्सर
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल।
बॉक्सर सपना सैनी ने दसवीं जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दसवीं नेशनल वूमेन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल कर जिला व प्रदेश का नाम रोशन किया है। बॉक्सर सपना की इस उपलब्धि पर कोच व परिजनों ने खिलाड़ी का नोटों की मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया। कोच राजेंद्र सिह ने बताया कि यह नेशनल बॉक्ंिसग प्रतियोगिता 20 से 24 दिसंबर को असम में आयोजित हुई थी। जिसमें सपना सैनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया।
इस प्रतियोगिता में सपना को बेस्ट बॉक्सर के अवार्ड से भी नवाजा गया। कोच ने बताया कि इससे पहले भी खिलाड़ी सपना सैनी बुल्गारिया में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वीडन के बॉक्सर को हराकर ब्रांज मेडल पर अपना कब्जा जमाया था। सपना ने बताया कि वह नेशनल व राज्य स्तर पर अब तक करीब 30 मेडल हासिल कर चुकी है। इस मोके पर खिलाड़ी को खुली जीप में बैठाकर एक जुलूस निकाला गया। जो आरकेएसडी कॉलेज के स्टेडियम से शुरु होकर पिहोवा चौक, पुराना बस स्टैंड व छात्रावास रोड से होते हुए चंदाना गेट पर समाप्त हुआ।
इसके बाद चंदाना गेट पर स्थित महाराजा शूर सिह सैनी शक्ति स्थल पर पहुंचने पर बॉक्सर सपना सैनी का समाज के लोगों द्वारा उसका हार्दिक अभिनंन्दन किया गया। इस मौके पर सपना की मां आशा सैनी, पिता, पुनु राम, कोच गुरमीत, विक्रम ढूल, सुरेश गोयल, सीबी सैनी, लक्ष्मी गोयल, एडवोकेट भगतराम, पार्षद विरेंद्र उर्फ बिल्लू, युधिष्टर, सुभाष गर्ग, राजेश गर्ग, अशोक गर्ग, पवन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।