फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में तीन एसटीडी बूथ में से एक खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
मैडम! जेल में एसटीडी बूथ खराब है
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। एसडीएम कमलप्रीत कौर ने रविवार दोपहर को जिला जेल का दौरा किया। जिसमें कैदियों की समस्याएं सुनकर जेल अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। कैदियों ने बताया कि जेल में तीन एसटीडी बूथ में से एक एसटीडी बूथ खराब पड़ा है। जिस कारण उन्हें घर बात करने में परेशानी आती है। एक कैदी हर रोज पांच मिनट तक अपने घर या किसी परिचित से बात कर सकता है। एसडीएम ने तुरंत इस समस्या के समाधान के आदेश जारी किए। वहीं एक कैदी ने कहा कि पिछले दो दिनों से उसे घर पर बात करने नहीं दी जा रही। उसका नंबर ही ब्लॉक कर दिया गया है। जिस पर एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कैदियों के साथ इस तरह की समस्या ना आए। आगे से इस बात का ध्यान रखा जाए। एसडीएम सबसे पहले महिला कैदियों के वार्ड में पहुंची। जहां उनके रहने, खाने-पीने, शौचालय व नहाने आदि की जगहों का बारीकि से निरीक्षण किया। उन्होंने महिला कैदियों के लिए बनाए गए भोजन भी खाकर देखा। इसके बाद रसोई सहित पुरुष कैदियों के वार्ड में जाकर निरीक्षण किया। यहां कैदियों की समस्याएं जानीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि उन्होंने सामान्य निरीक्षण के उद्देश्य से जेल का दौरा किया है।



एसडीएम ने किया दौरा, कैदियों ने बताई एसडीएम को समस्या

महिला कैदियों की हालत भी जांची
फोटो संख्या-24
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें