कल शहर में आएगा भूकंप, लोग ना हों भयभीत
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर में पांच स्थानों पर वीरवार को भूकंप आएगा। लेकिन आप भयभीत ना हों। यह महज एक मॉक ड्रिल होगी। जिसमें प्रशासन पांच जगह भूकंप की सूचना पर अलग-अलग स्थानों से राहत कार्यों के लिए पहुंचेगा। इसके लिए सभी जगह एक साथ अलार्म बजाकर आपदा की सूचना दी जाएगी। इसके बाद अगले दो से ढाई घंटे तक आपदा प्रबंधन का काम चलेगा। इस दौरान मोबाइल से कोई सूचना प्रेषित नहीं होगी। केवल पुलिस के वॉकी-टॉकी व परंपरागत संचार साधनों का प्रयोग होगा। बाद में इस पूरी प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए खामियों व उपलब्धियों की एक रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी।
हरियाणा के वित्त, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री कैप्टन अभिमन्यू ने मंगलवार को सभी जिलों में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में 5-5 स्थानों पर भूकंप की स्थिति में मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसकी निगरानी एनडीआरएफ के पर्यवेक्षकों द्वारा की जाएगी। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग को प्रदेश में आपदा प्रबंधन हेतू नोडल विभाग बनाया गया है। प्रदेश में आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण के लिए हिपा के विशेषज्ञों द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों से इस मैगा मॉक ड्रिल में रूची लेकर जिम्मेदारी पूर्वक भाग लेने को कहा।
सुनीता वर्मा ने कहा कि कैथल में नागरिक अस्पताल, लघु सचिवालय, पदमा सिट्ी मॉल, कमेटी चौक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व सिंचाई विभाग की रिहायशी कालोनी में 5 जगहों पर होगा भूकंप की मॉक ड्रिल का आयोजन होगा। सभी संबंधित अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों को इनके विभाग से संबंधित मेगा मॉक ड्रिल में की जाने वाली गतिविधियों से अवगत करवाया गया है।
प्रशासन द्वारा किया जाएगा मॉक ड्रिल, पांच जगहों पर आपदा की सूचना के बाद चलेगा आपदा राहत कार्यक्रम
प्रशासन की टीमें अलग-अलग प्वाईंटस से आपदा की सूचना पर चलेंगी
जिला अस्पताल, लघु सचिवालय, पदमा सिट्ी मॉल, कमेटी चौक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व सिंचाई विभाग की रिहायशी कालोनी में 5 जगहों पर होगा भूकंप की मॉक ड्रिल का आयोजन
फोटो संख्या-9 व 10