फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की फसल के लिए कोहरा सोने पर सुहागा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गेहूं की फसल के लिए कोहरा सोने पर सुहागा
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। दिसंबर माह में लगातार बढ़ रही ठंड से जहां बच्चे व वृद्ध भी ठिठुरने लगे हैं वहीं बढ़ती ठंड किसानों की गेहूं की फसल के लिए सोना साबित होने के कयास लगाए जा रहे हैै। इससे किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। जैसे जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे गेहूं की फसल विकसित हो रही है। अगेती फसलों की बिजाई में किसान पानी के साथ साथ खाद बीज डाल चुके हैं। लेकिन सर्दी न पडने की वजह से उनकी फसल का सही विकास नहीं हो रहा था। अब पिछले कई दिनों से ठंड बढने के साथ गेहूं की फसल के लिए कोहरा सोने पर सुहागा साबित हो रहा है। जैसे जैसे ठंड बढ़ेगी उसके अनुसार ही किसान की फसल मेें तेजी से बढ़ वार व फुटाव भी अधिक होगा। पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ती जा रही ठंड से किसानों के चेहरे पर रौनक बढ़ रही है। किसान अपने खेतों में रहकर अपनी फसल की देखरेख में लगे हुए हैं। इस बारे में कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि ठंड के साथ ही गेहूं का पौधा फलता फूलता है। ठंड गेहूं की फसल के लिए बहुत अधिक लाभदायक है। जितनी ठंड बढ़ेगी उतनी ही गेहूं की फसल फुटाव करेगी। जो किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें