शनिवार को हड़ताल खत्म करने के बाद रविवार को फिर हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शनिवार हड़ताल खोलने के बाद रविवार को एनएचएम कर्मचारी फिर से हड़ताल पर बैठ गए। हालंाकि सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल नहीं हैं। लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। रविवार को छुट्टी होने के कारण ओपीडी बंद थी। जिस कारण मरीज ज्यादा नहीं आएं। एंबुलेंस सेवाओं के लिए विभाग ने 5 निजी एंबुलेंस की सेवाएं लेनी शुरू कर दी हैं। जिससे रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा असर नजर नहीं आया।
पिछले छह दिनों से कर्मचारी हड़ताल पर थे। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने नोटिस दिया था कि 2 बजे तक काम पर नहीं लौटे तो टर्मिनेट कर दिया जाएगा। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्ति का ऐलान कर दिया था। लेकिन रविवार को कर्मचारियों ने फिर से अस्पताल परिसर के सामने धरना शुरू कर दिया और कहा कि हड़ताल जारी है। रविवार को कर्मचारियों की संख्या काफी कम थीं।
कर्मचारी नेता विकास ने कहा कि एनएचएम के सभी कर्मचारी लगातार सातवें दिन हड़ताल पर हैं। एक भी कर्मचारी काम पर नहीं लौटा है। दूसरे विभागों का भी उन्हें समर्थन मिल रहा है। जब तक मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा हड़ताल जारी रहेगी।
कर्मचारी नेता नरेंद्र कुमार ने कहा कि शनिवार को हड़ताल समाप्ति का ऐलान हुआ था। बाद में पता चला कि हड़ताल जारी रखी जाएगी तो इसके से हड़ताल जारी है।
हड़ताल के कारण मरीजों को हो रही परेशानी-एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। एंबुलेंस सुविधा न मिलने के कारण लोग निजी वाहनों में मरीजों को अस्पताल ला रहे हैं। विभाग की तरफ से आउट सोर्सिंग के कर्मचारी व पक्के चालकों को एंबुलेंस सेवा के लिए ड्यूटी पर लगाया है। लेकिन इसके बावजूद मरीजों को भारी परेशानी हो रही है। वहीं टेस्ट रिपोर्ट सहित अन्य सुविधाओं को लेकर भी मरीज परेशान हैं। पीएचसी व सीएचसी में तो ओर भी दिक्कत लोगों को आ रही है।
रोडवेज व प्राइवेट ड्राइवरों को लगाया गया-स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रोडवेज से कुछ ड्राइवरों को बुलाया गया है। वहीं कुछ ड्राइवरों को डेली वेजिज पर लगाया गया है। एंबुलेंस सुविधा प्रत्येक मरीज को मिल सके, इसके लिए 5 एंबुलेंस किराये पर ली हैं। जो कॉल आने पर मरीजों को लाने व ले जाने का काम कर रही हैं।
एनएचएम कर्मचारियों जो हड़ताल पर गए थे, वे शनिवार को कर्मचारी वापिस आए थे, लेकिन वह रविवार सुबह फिर से हड़ताल पर चल गए है। उन्होंने 158 कर्मचारियों को नोटिस भेजा था। अधिकतर काम पर आ गए हैं। कुछेक कर्मचारियों के अलावा अधिकतर एंबुलेंस विभाग के कुछ कर्मचारी ही हड़ताल पर है। सरकार के अगले आदेशानुसार इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।डॉ. अशोक चौधरी, सीएमओ, कैथल।
रविवार को छुट्टी के चलते सामान्य ओपीडी नहीं हुई...
गर्भवती महिलाओं को राहत देने के लिए 5 निजी एंबुलेंस को लगाया
विभाग करेगा निजी एंबुलेंस को भुगतान, नियमित कर्मचारियों की लगाई वार्ड में ड्यूटी
अस्पताल में पांचवें दिन हड़ताल पर रहे काफी कर्मचारी
24 घंटे के नोटिस के दौरान आ गए थे कर्मचारी काम पर, रविवार को फिर से शुरू की हड़ताल-सीएमओ
हड़ताल के कारण अस्पताल मरीजों को उठानी पड़ रही है परेशानी
फोटो नंबर-03, 36