फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन

कैथल। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल क्योड़क के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने बताया कि राजकीय कन्या स्कूल जाखोली अड्डा में आयोजित की गई खंड स्तरीय प्रतियोगिता में इस स्कूल की छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया था। कक्षा बारहवीं की पूजा ने कानूनी साक्षरता विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता में जगबीर सिंह कला अध्यापक के मार्गदर्शन में भाग लिया था। पूजा ने इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा दसवीं की आयुषी ने डॉक्टर विजय कुमार चावला हिन्दी प्राध्यापक के मार्गदर्शन में डिक्लेमशन प्रतियोगिता में भाग लिया था और तृतीय स्थान प्राप्त किया है। आयुषी ने कन्या भ्रू्ण हत्या पर अपने विचार रखे। चावला ने बताया कि अब 17 नवंबर को दोनों प्रतिभागी जिला स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओ में विद्यालय से प्रतिनिधित्व करेंगी। बारहवीं की एकता ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रदीप ने श्लोकचारण में प्रथम स्थान, विकास,अमनदीप तथा सपना ने क्विज प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्राध्यापकों पिंकी रानी, विजय चावला तथा कला अध्यापक जगबीर को इस अवसर बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें