कैथल (ब्यूरो)। नये बस स्टैंड से सेक्टर 19 में अपने घर आ रहे व्यक्ति से बाइक सवार 2 अज्ञात आरोपियों द्वारा मोबाइल फोन झपटने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एक बाल आरोपी सहित दो को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से झपटा गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयोग बाइक बरामद कर ली गई।
पुलिस पीआरओ ने बताया कि थाना सिविल लाइन पुलिस के हेड कांस्टेबल सत्यवान सिंह ने पुराना सिविल अस्पताल के नजदीक नगर पालिका के सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले 22 वर्षीय आरोपी अजय उर्फ सुरेंद्र को धारा 370ए तहत गिरफ्तार कर लिया है। जबकि 17 वर्षीय ढांड निवासी उसके साथी को जांच में शामिल किया गया है। सेक्टर 19 निवासी प्रिंस की शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार 29 सितंबर की शाम जब वह बस अड्डा से घर आ रहा था तो अंबाला रोड से सेक्टर की तरफ बाइक सवार 2 युवक उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।