भाजपा पाड़ला मंडल अध्यक्ष के रणदीप सुरजेवाला के दरबार में पहुंचने का फोटो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भाजपा पाड़ला मंडल अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार सैनी के गोद लिए गांव सांघन के सरपंच सुरजीत सिंह की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसमें प्रचार किया जा रहा है कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल होने के लिए रणदीप सुरजेवाला के पास पहुंचे और कहा कि हमारी सरकार में कोई सुनवाई नहीं। इस फोटो में सुरजेवाला सरपंच का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते नजर आ रहे हैं। जबकि सरपंच ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी फोटो का गलत प्रयोग किया जा रहा है। वे रणदीप सुरजेवाला के पास गांव की पंचायती जमीन के विवाद के मामले में बातचीत के लिए गए थे कि वे बीच में टांग न अड़ाएं।
सुरजीत सिंह सांघन ने फोटो पर अपनी सफाई देते हुए कहा है कि गांव में मुस्लिम समाज के कब्रिस्तान पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इस कब्जे को 26 सितंबर को प्रशासन द्वारा छुड़वाया जाना है, लेकिन सुरजेवाला के कुछ समर्थक उनका नाम लेकर कब्जाधारियों का समर्थन कर गांव में विवाद खड़ा कर दो समुदायों को भड़काना चाहते थे। इसलिए वे सरपंच होने के नाते गांव के अन्य लोगों के साथ सुरजेवाला के पास गए थे। इस पर विधायक ने कहा था कि मेरी इस मामले में कोई दखलअंदाजी नहीं है। सरपंच ने कहा कि मेरी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
- मंडल अध्यक्ष ने दी सफाई कहा- मेरी छवि खराब करने का प्रयास
फोटो संख्या-1