फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में बाबू अंनत राम जनता कॉलेज रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबू अनंत राम जनता कॉलेज रहा प्रथम
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। डा. भीम राव अंबेडकर राजकीय कॉलेज जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता का आयोजन हरियाणा राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् तत्वावधान में आयोजित हुई।
कार्यक्रम की संयोजक प्रो. राजकला पूनिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए जिले से करीब 18 कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। टीमों के चयन के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट के द्वारा टॉप आठ टीमों का चयन किया गया। इस प्रतियोगिता में डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय पीजी कॉलेज, जगदीशपुरा, आरकेएसडी कॉलेज, आरकेएसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी, आईजी महिला कॉलेज, जाट कॉलेज, चौ. ईश्वर सिंह कन्या कॉलेज, फतेहपुर, बाबू अंनत राम जनता कॉलेज, कौल, एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय व डीएवी कॉलेज, चीका की टीमों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डा. ऋषिपाल बेदी ने रिबन काट कर किया। इस मौके पर प्रोफेसर विरेन्द्र सिंह खटकड़, हंसराज गुप्ता, मीनू गुप्ता, राकेश शर्मा, रेनू गुप्ता, पूनम लोहान, नवीन वर्मा, प्रवेश, नित्या, रूमन, मन्जु, निष्ठा, दिव्या, कवलजीत, जसविन्द्र, सुभाष शर्मा, अभिषेक गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे परिणाम:-
जोनल स्तर के लिए चयनित मुख्य पांच टीमों इस प्रकार रही। बाबू अंनत राम जनता कॉलेज, कौल के साहिल, लता देवी, सावन की टीम प्रथम, आरकेएसडी कॉलेज की अंकुर, निखिल, सोम्या की टीम द्वितीय, आईजी कॉलेज की अंजली, सोनिया व मोनिका की टीम तीसर स्थान पर रही। आईजी पीजी कॉलेज की ही संगीता, रेनू, रवीना की टीम चौथे स्थान पर व जाट कॉलेज की अजय, अजय ढूल्ल व सार्थक की टीम पांचवें स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें