फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 72 घंटों तक कैथल में मोबाइल इंटरनेट व डोंगल सेवाओं पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
अगले 72 घंटों तक मोबाइल इंटरनेट व डोंगल सेवाओं पर रोक
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर पंजाब, चंडीगढ़ व सिरसा आने जाने वाले बसों के 120 से अधिक रूट बंद, लघु सचिवालय में भी सन्नाटा
स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाई, इमरजेंसी में बर्न यूनिट स्थापित, अतिरिक्त 20 प्राईवेट एंबुलेंस की ली सुविधा
चंडीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रेलगाड़ी भी रद्द

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पंचकूला में आज डेरा प्रमुख राम रहीम पर आने वाले फैसले को लेकर प्रशासन ने एहतियातन कई कदम उठाए हैं। अगले 72 घंटे तक मोबाइल इंटरनेट व सभी तरह की डोंगल सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। साथ ही वीरवार को अंबाला, चंडीगढ़ व पंजाब के सभी क्षेत्रों में 120 बस सेवाओं को बंद रखा गया। बस स्टैंड पर सुरक्षा को भी कड़ा कर दिया गया है। इसके साथ ही रात को गांवों में जाने वाली बसों के 22 रूटों को भी बंद कर दिया गया है।
जिलाधीश सुनीता वर्मा ने जिले की संपूर्ण सीमा में दंड प्रक्रिया नियमावली 1973 की धारा 144 के तहत तुरंत प्रभाव से आगामी 3 दिनों तक मोबाइल नेटवर्क पर उपलब्ध 2 जी, 3 जी, 4 जी, एज, जीपीआरएस सेवाओं, बल्क संदेश सेवाओं एवं वायस कॉल के अतिरिक्त सभी डोंगल सेवाओं पर जन सुरक्षा के दृष्टिगत प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। असामाजिक तत्वों द्वारा इंटरनेट की 2जी/ 3जी / 4जी / इडीजीई / जीपीआरएस के माध्यम से विस्फोटक सामग्री या सूचना प्रेषित करके शांति भंग करने का अंदेशा बना रहता है। मोबाइल के माध्यम से विभिन्न सोशल मीडिया जैसे वट्सएप, फेसबुक, ट्वीटर के माध्यम से आम जनता में गलत सूचना पहुंचना तथा अफवाहें फैला कर कानून व्यवस्था भंग करने की आशंका बनी रहती है। 72 घंटे तक ये सेवाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन


कैथल से ही लौटी बसें
सिरसा व हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली बसें कैथल तक ही आ रही है। यह कैथल से आगे अंबाला की ओर न जाकर कैथल से ही लौट रही है।

चंडीगढ़ जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन रद्द
बसों के बाद चंडीगढ़ की ओर जाने वाली ट्रेन को भी रद्द किया है। जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली ट्रेन संख्या 19717 व 19718 को रद्द कर दिया गया है। यह ट्रेन रोजाना शाम 4 बजे जयपुर व रात एक बजे चंडीगढ़ जाती है।
लघु सचिवालय में सन्नाटा पसरा
डेरा प्रमुख के मामले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। जिसके चलते अब लघु सचिवालय में भी घोर सन्नाटा छा गया है। वीरवार को यहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के अलावा कोई नजर नहीं आया।

बढ़ाई स्वास्थ्य सेवाएं, अतिरिक्त 20 प्राइवेट एंबुलेंस की सुविधा
स्वास्थ्य विभाग द्वारा अपनी तैयारियों में सीएमओ अशोक चौधरी के अनुसार अस्पताल के सभी स्टाफ सदस्यों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। आपातकालीन वार्ड में एक की बजाय दो डॉक्टरों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही यहां पर एक स्पेशल बर्न वार्ड बनाया गया है। दवाओं को विशेष व्यवस्था की गई है। विभाग की 11 के अलावा 20 अतिरिक्त एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही अन्य डॉक्टरों को आपातकालीन में 24 घंटे ड्यूटी देने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन


सीवन में सुरक्षा बलों ने निकाला फ्लैग मार्च
सीवन। सुरक्षा के लिए व किसी प्रकार की अप्रिय घटना की आशंका के चलते व लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए आज सीवन पुलिस व सुरक्षा बलों ने सीवन शहर में फ्लैग मार्च निकाला। सीवन थाना प्रबंधक रणधीर सिंह व नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें