फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की अनदेखी करना सरकार को पड़ेगा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की अनदेखी सरकार को पड़ेगी भारी
विज्ञापन

गुहला-चीका। शिक्षक संगठनों के देश व्यापी हड़ताल के आह्वान पर डीएवी कालेज चीका की शिक्षक इकाई ने कालेज परिसर में ही एक घंटे का सांकेतिक धरना दिया। इस मौके पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रोफेसर राजेंद्र गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार पिछले एक वर्ष से महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के साथ पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाती आ रही है। इसी लिए आज तक इन शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग का लाभ नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठनों के बार बार आवाज उठाने के बावजूद उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो उसे गंभीर नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।13े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें