फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली समस्या से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। लंबे समय से बिजली के कटों से परेशान गांव ब्राह्मणीवाला के लोगों ने बिजली निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर सरकार को बदनाम करने की साजिश का आरोप लगाते हुए जल्द ही बिजली की किल्लत दूर नहीं करने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सरपंच मा. राजकुमार, ईश्वर सिंह, गुरनाम, गुरदयाल, रोशन, ऋषि राम, विजय, चंद्रपति, मूर्ति, रेशमा, बीरमती, स्वीटी, बीमला, अनु ने बताया कि हमारा गांव जगमग गांव के अधीन आता है। गांव के लगभग सभी के बिजली के मीटर घर के बाहर लगे हुए हैं तथा समय पर बिल की अदायगी करते हैं। लेकिन बिजली निगम के घोषित कटों के अलावा भी कई-कई घंटों तक बिजली गुल रहती है। बिजली के अघोषित कटों के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली न आने के कारण बच्चे रात भर सो नहीं पाते। जहरीले कीटों के कारण गांव में मलेरिया, वायरल व अन्य गंभीर रोग फैले हुए हैं। उन्होंने कहा कि बिजली की समस्या को लेकर वे निगम के आला अधिकारियों के चक्कर लगा चुके हैं लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा। बिजली निगम के एसडीओ संदीप भरत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में शेड्यूल के अनुसार बिजली दी जा रही है। कभी-कभी फाल्ट के कारण ग्रामीण क्षेत्र में समस्या आड़े आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें