प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में तीन हजार बच्चों ने भाग लिया
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जेसीआई कैथल स्टार ने जिला कैथल के विभिन्न स्कूलों में राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा उजागर करना है। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी प्रवीण गर्ग व सह प्रोजेक्ट डायरेक्टर जेसी तनुज गुप्ता थे। इंदिरा गांधी पब्लिक स्कूल, बीरआरडीएम पब्लिक स्कूल, आरकेएसडी पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, एमडीएन ग्लोबल स्कूल, राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल, सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुपार्श्व जैन पब्लिक स्कूल में ये प्रतियोगिता करवाई गई। प्रधान जेसी वरुण जैन व जोन डायरेक्टर जेसी उमेश गोयल ने बताया कि विभिन्न स्कूलों के 9वीं से 12वीं कक्षा के कुल तीन हजार विद्यार्थियों ने इसमें भाग लिया। सभी प्रतिभागी को सर्टिफिकेट व इसके अलावा जो विद्यार्थी स्कूल में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आएंगे, उनको स्कूल स्तर पर, जोन स्तर पर आने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर जेसी सोहन गर्ग, जेसी भूवनेश बंसल, जेसी रोहित खुरानियां, जेसी रवि सिंघल, जेसी डा. रमन गोयल, महिला विंग चेयरपर्सन जेसी बबीता मित्तल, जेजे विंग चेयरपर्सन काम्या गर्ग शामिल थे।