फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न धोने को मिलता पानी, न पीने को, मच्छरों की भन्नाहट में गुजरती है रात

विज्ञापन
विज्ञापन
न धोने को मिलता पानी, न पीने को, मच्छरों की भन्नाहट में गुजरती है रात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। सीएमओ डा. अशोक चौधरी ने कलायत अस्पताल का दौरा कर स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने वार्ड में दाखिल नव प्रसूताओं को मिलने वाली सुविधाओं का भी जायजा लिया। अस्पताल में मौजूद लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सामने अस्पताल की दुर्दशा बताई। कुछ शरारती लोगों द्वारा बार-बार पानी की पाइपों को नुकसान पहुंचाया जाता है जिससे मरीजों व कर्मचारियों तक को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
गांव खेड़ी लांबा के प्रवीण कुमार, बलबीर सिंह, गांव मटौर निवासी राजेश कुमार व कमालपुर निवासी बलवान ने बताया कि अस्पताल में न तो पीने का पानी है और न ही बिजली। पूरी रात मच्छरों ने मरीजों व परिजनों का हाल बेहाल कर दिया। चिकित्सक कक्ष के बाहर पंखों का अभाव है। राजेश कुमार ने बताया कि शौचालयों तक में पानी नही है। अस्पताल परिसर में केवल कांग्रेस घास ही नजर आता है। घास ने सड़कों तक पर अपना कब्जे कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ अशोक चौधरी ने मौजूद महिला चिकित्सक प्रगति से चर्चा की तथा पानी की पाइपों को तत्काल प्रभाव से ठीक करवाने की बात कही। बिजली व्यवस्था के लिए उन्होंने कहा कि अति शीघ्र ही व्यवस्था को ठीक करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी लोग पानी की पाइपों व टंकी को नुकसान पहुंचाते हैं उनकी पहचान की जाए ताकि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें