कैथल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबजनों के अधिकारों, गरीबों को न्याय दिलाने के पक्ष में रही है। सुरजेवाला सोमवार को कांग्रेस कार्यालय कैथल में दलित सम्मलेन को संबोधित कर रहे थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कोर कमेटी के सदस्य रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर हर महीने जरूरतमंद परिवारों को 6 हजार रुपये यानि हर साल 72 हजार रुपये दिए जाएंगे, संसद और नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण, किसान व मजदूर के लिए कर्ज मुक्ति व हर साल किसान बजट, शिक्षा व स्वास्थ्य बजट को दोगूना किया जाएगा, एक साल के अंदर केंद्र व राज्य में सरकारी नौकरियों के सभी रिक्त पदों को के साथ एक साल के भीतर ही दलितों की नौकरियों का बैकलॉग के भरा जाएगा, 150 दिनों के काम की गारंटी मनरेगा के तहत सुनिश्चित की जाएगी।