फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेन बाजार में जूतों की दुकान में लगी आग, आठ लाख का माल जल कर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से जूतों की दुकान में लगी आग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। पीएनबी रोड पर जूतों की दुकान दीप शू पैलेस पर बुधवार रात को अचानक आग लग गई। इस आग से दुकान में रखा सारा माल जल कर राख हो गया। दुकान के मालिक प्रदीप सैनी ने बताया वह रोजाना की तरह बुधवार को रात को साढ़े आठ बजे दुकान बंद करके घर गया। दुकान के सामने गली में बर्गर की रेहड़ी लगाने वाले युवक ने लगभग दस बजे उसकी दुकान से धूआं निकलता देखा, जिसने उसे फोन पर सूचना दी कि दुकान से धुआं निकल रहा है। रात को उसी समय प्रदीप ने दुकान पर आ कर देखा उसकी दुकान के अंदर जा रही बिजली की तार में शार्ट सर्किट होने से आग लगी हुई है व दुकान से धुआं निकल रहा रहा है। तीन चार युवक दौड़ कर बिजली घर गए वहां पर कोई नहीं मिला जिस कारण से सप्लाई बंद नहीं हो सकी। लोगों ने मिल कर जैसे ही दुकान का शटर तोड़ा तो अचानक आग तेज हो गई। फायर बिग्रेड को फोन किया गया। फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया और मार्किट को आग से जलने पर बचाया। लेकिन दीप शू पैलेस जल कर राख हो चुका था। यदि समय रहते आग पर काबू न पाया जाता तो आसपास की दुकानें जल सकती थी। प्रदीप ने बताया की उसका आठ से नौ लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें