चेयरपर्सन ने वार्ड नंबर चार में गली निर्माण का उद्धघाटन किया
फोटो नंबर-18
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। नगरपालिका चेयरपर्सन अमनदीप शर्मा ने मंगलवार को वार्ड नंबर चार में गली निर्माण का उद्धघाटन किया। इस मौके पर उनके साथ वार्ड की अन्य गलियों की आधारशिला भी रखी। इस मौके पर चेयरपर्सन इस मौके पर कालोनी के लोगों ने नपा चेयरपर्सन का फुल मालाओं से स्वागत किया। अमनदीप ने कहा कि उन्होंने नगरपालिका को अपना घर समझ कर काम किया है। जिससे बिना भेदभाव के शहर में एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने बताया कि वार्ड 4 मे 50 लाख की लागत से कार्य पूरे हो रहे है। वहीं 70 लाख रुपये की लागत से नए टेंडरो से काम शुरु हो गया है। इस मौके पर वार्ड की पार्षद नीतू ने चेयरपर्सन का आभार जताया। इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि राजेश शर्मा सलिंद्र वाल्मिकि, नीतू रानी, रिंपल रानी, बलकार बल्लु, सीमा रानी, प्रताप कांबोज, सुरेश शर्मा, वेदराज वाल्मिकि, कमल चौधरी, गुरमेल सिंह, लीला राम, रणदीप सिंह, काला गुर्जर, गुरनेक सिंह, अजेब खान, नायब सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।