फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विश्वविद्यालय में इस सत्र में शुरु होंगे चार कोर्स, शास्त्र, आचार्य, प्राज्ञ व विषारद कोर्स का प्रथम वर्ष किया जाएगा शुर

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत विश्वविद्यालय में इस सत्र में शुरू होंगे चार कोर्स
विज्ञापन

शास्त्र, आचार्य, प्राज्ञ व विषारद कोर्स का प्रथम वर्ष किया जाएगा शुरू
पाठ्यक्रम के लिए गोष्ठी में चर्चा के बाद लिया फैसला, सत्र में हर विषय में होगी 20 सीटें
गोष्ठी में राज्य भर से आए 25 संस्कृत विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा
फोटो नंबर-06
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। मूंदड़ी में स्थापित होने वाले महर्षि संस्कृत विश्वविद्यालय में संस्कृत विषयों पर पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए मंगलवार को पाठ्यक्रम निर्धारण गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में राज्य भर के गुरुकुल व अन्य महाविद्यालयों से आए 25 संस्कृत विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। जबकि इस बैठक की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के उप कुलपति श्रेयांश द्विवेदी ने की।
विज्ञापन

उप कुलपति ने बताया कि वर्ष 2019-20 के सत्र में विश्वविद्यालय में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इस गोष्ठी में इस सत्र में कुल चार कोर्स शुरू करने पर चर्चा की गई है। जिसमें शास्त्री, आचार्य, प्राज्ञ व विषारद शामिल रहेंगे। इन विषयों में इस सत्र में प्रथम वर्ष को शुरू किया जाएगा। इन चारों कोर्सों में 20-20 सीटें निर्धारित की गई है। अभी विश्वविद्यालय में और भी कोर्स शुरू करने है। जिसके लिए आने वाले कुछ समय के बाद पूरे भारत से उप कुलपतियों को विषयों का चुनाव करने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा। जिसमें आधुनिक युग में संस्कृत और प्राचीनकाल में संस्कृत विषय पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में शिव नारायण शास्त्री, प्रो. हरि राम त्रिपाठी, राजेश महाराज, शैंलेद्र, प्रमोद, सुरेंद्र, मोहन, डॉ. विष्णु दत्त, सुरेंद्र मोहन, प्रमोद सहित अन्य विद्वान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें