युवक की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। दलित संघर्ष समिति की एक बैठक शनिवार को लघु सचिवालय पार्क में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश संगठन सचिव शिव कुमार सिसला ने की। उन्होंने बताया कि गांव चूहड़ माजरा में 25 दिसंबर को अमन की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। यदि रविवार तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो 21 जनवरी को सभी संगठन मिलकर लघु सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद कुरुक्षेत्र विभाग मंत्री नरेश जांगड़ा, भारतीय बौद्ध संगठन सतबीर जांगड़ा, भारतीय सफाई कर्मचारी महासंघ जिला अध्यक्ष अमरजीत मानस, उदय सिंह सक्षम युवा प्रधान, अमित, अनिकेत, विशाल, नरेश उर्फ प्रभु ठेकेदार, सुरेश चूहड़माजरा, बिट्टू चूहड़माजरा, रामफल, हवासिंह मौजूद रहे।