फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष अभियान चला यातयात नियमों को तोडने वाले वाहन चालकों पर कसा जाएगा शिंकजा

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कसा जाएगा शिकंजा
विज्ञापन

आरएसओ व एसपी वसीम अकरम के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक आयोजित
फोटो नंबर-05
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शनिवार को आरएसओ व एसपी वसीम अकरम के बीच सड़क सुरक्षा को लेकर एक बैठक एसपी कार्यालय में हुई। बैठक में सर्दी में होने वाले कोहरे को लेकर वाहन चालकों को जागरूक करने व जाम से मुक्ति को लेकर चर्चा की गई।
जाम की दिक्कत से मुक्ति पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस व आरएसओ टीम एक साझा कार्यक्रम तहत विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया गया। इसके तहत सड़क पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, बेलगाम थ्री व्हीलर चालकों और सड़क पर गलत तरीके से वाहन पार्किंग करने वाले चालकों पर लगाम कसी जाएगी। मुहिम के तहत रेड लाइट जंप करने वाले चालकों पर नियमित तौर पर समुचित कार्रवाई के लिए चौक पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे व नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भारी वाहनों का अंबाला रोड से खनौरी रोड व अंबाला बाईपास से ही जाना सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में सुचारु यातायात कायम रखने के लिए आरएसओ सदस्यों से सुझाव मांगे गए। इस संबंध में शनिवार 29 दिसंबर को पुन: आरएसओ के साथ बैठक की जाएगी, जिसमें सड़क पर घूमने वाले बेसहारा पशुओं की दिक्कत से निपटने और आरएसओ के साथ अन्य एनजीओ को जोड़कर दायरा बढ़ाने सहित विभिन्न बिंदुओं पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पीआरओ ने बताया पेहवा चौक के आसपास क्षेत्र में बाइक रिपेयरिंग करने वाले दुकानदारों द्वारा सड़क का अतिक्रमण करते हुए की जा रही बाइक मरम्मत के कारण लगने वाले जाम से निपटने के लिए डीसी के आदेशों के तहत नियमानुसार कार्रवाई के दौरान इस प्रकार के दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अभियान के तहत आरएसओ सदस्य विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस के साथ मौजूद रहेंगेे, तथा बगैर हेलमेट के दोपहिया चलाने वाले, दोपहिया पर तिहरी सवारी तथा अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस बैठक में आरएसओ सदस्य सुरेंद्र गोयल, रोहित शर्मा, जितेंद्र बंसल, लाजपत राय सिंगला, नरेंद्र निझावन, रामगोपाल, राजू डोहर, शीतल शर्मा, विक्की गोयल, भगवान दास शर्मा, रविंद्र धीमान, सत्यनारायण, मनोज कुराड, संजीव गोयल, गगन सिंगला, रोशन लाल, सोनू वर्मा, प्रमोद ढांड, विजेंद्र मलिक, सतबीर मलिक, ओमप्रकाश, अमित गर्ग, अशोक कुमार, आर के पाहवा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें