फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर रात्रि समाचार...

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल में ज्यादा तोला जा रहा था किसानों का गन्ना
विज्ञापन

दोबारा तोलने पर 20 से 22 क्विंटल का मिला फर्क
किसानों ने धर्मकांटे पर तुलाई रोकी, प्रदर्शन शुरू किया
फोटो संख्या-43 व 44
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। इस सीजन में विवाद शुगर मिल का पीछा नहीं छोड़ रहे। चिप घोटाले का मामला अभी जारी है। इसी बीच शुक्रवार देर रात मिल में गन्ने की तोल में गड़बड़ी मिलने पर धर्मकांटे पर रोष जताते हुए तुलाई रुकवा दी।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि मिल में एक किसान को संदेह हुआ कि उनकी ट्रॉली में वजन कम बताया जा रहा है। जबकि गन्ना उनकी ट्रॉली में ज्यादा है। इस तरह से एक-एक करके 11 किसानों ने जब अपनी ट्रॉली का दोबारा वजन करवाया तो उनकी ट्रॉलियों में 20 से 22 क्विंटल अधिक गन्ना पाया गया। जिस कारण किसानों ने तोल रुकवा दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही किसान संघ के प्रतिनिधि गुल्तान नैना सहित अन्य किसान भी पहुंच गए। रात 10 बजे के बाद तक भी प्रदर्शन जारी था और मिल में तुलाई का काम रुका हुआ था। मौके पर कैन मैनेजर सहित कई मिल अधिकारी भी मौजूद थे। गुल्तान नैना ने बताया कि कर्मचारी अब यह स्वीकार कर रहे हैं कि तोल में गलती हुई है। वे खुद 21 क्विंटल अधिक गन्ना तोले जाने की बात स्वीकार कर रहे हैं। ऐसे में इन कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। समाचार लिखे जाने तक विवाद जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें