डंपिंग प्वाईंट के अब सौंदर्यकरण के प्रयास शुरू
दोपहर दीया जलाकर नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने किया सौंदर्यकरण अभियान का शुभारंभ
पौधे लगाकर बैंच रखकर पूरे स्थान को बैठने लायक बनाया जाएगा
फोटो संख्या-10 व 11
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने डंपिंग प्वाईंट खत्म कर ठीकरी पहरा दे रहे स्थानीय निवासियों व दुकानदारों ने अब एक कदम आगे बढ़ाते हुए इस पूरे स्थान का सौंदर्यकरण करने का फैसला लिया है। बकायदा नगर परिषद चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुरेश कश्यप ने दीया जलाकर सौंदर्यकरण अभियान का शुभारंभ किया और कहा कि यहां नाले को कवर कर दिया जाएगा। बैठन के लिए बैंच लगाए जाएंगे। साथ ही यहां पौधे भी लगाए जाएंगे। पटेल बाजार एसोसिएशन दुकानदारों गिरीश गर्ग, विपुल सर्राफ, नवनीत गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, गौरव गोयल, रोहित गोयल, राकेश जिंदल, बिट्टू जिंदल, हैप्पी तनेजा, हैप्पी भाटिया, संजय खुराना, विशाल भंडूला, हितेष गर्ग, विकास सेठी, शेरी सिंह सहित पार्षद विनोद सोनी के अलावा भारी संख्या में दुकानदार मौजूद थे। इन दुकानदारों ने बतायाकि यहां डंपिंग प्वाईंट के कारण छात्राओं के अलावा पटेल बाजार, मेन बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, सर्राफा बाजार, रिहायशी इलाके के निवासियों द्वारा भी सहयोग किया जा रहा है। यहां पर कचरे के कारण जीना दूभर हो गया था। अब यहां तिरंगा लगाए जाने की भी उनकी योजना है। ताकि इस स्थान को हमेशा के लिए साफ-सुथरा रखा जा सके। नगर परिषद चेयरपर्सन सुरेश कश्यप ने भी इस मामले में काफी सहयोग किया है। दुकानदार सुबह भी यहां ठंड के मौसम में ठीकरी पहरा दे रहे हैं।