फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा वार्ड में एक ही बटन से चलती है लाइट व पंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
जच्चा वार्ड में एक ही बटन से चलती है लाइट व पंखें
विज्ञापन

कैथल। एक ओर सुधार प्रोजेक्ट प्रदेश सरकार के डायरेक्टर रॉकी मित्तल ने जिला अस्पताल में जच्चा वार्ड का दौरा किया। जहां महिलाओं ने उन्हें बताया कि यहां एक ही बटन से पंखा चलता है व लाइट जलती है। जब अंधेरा होने पर वे लाइट जलाती हैं तो पंखा भी चल जाता है। जिससे उन्हें ठंड लगती है। मित्तल ने मौके पर कर्मचारियों को बुलाकर इस बारे में जानकारी हासिल की और संबंधित अधिकारियों तक यह सूचना पहुंचा कर समस्या के समाधान के निर्देश दिए। मित्तल ने बताया कि वे जिला अस्पताल में जच्चा वार्ड का दौरा करने पहुंचे थे। जहां बताया गया कि एक ही बटन से पंखा भी चलता है और लाइट भी जलती है। जिसे ठीक करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं सहित नवजात बच्चों के लिए भी सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। जिनका लोगों को अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर उनके साथ अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे। वहीं जिला अस्पताल इंचार्ज डा. ओमप्रकाश ने कहा कि वे शुक्रवार को छुट्टी पर हैं। ऐसी समस्या है तो इसे ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें