सड़क सुरक्षा परीक्षा में राजकीय स्कूल प्रथम
फोटो नंबर-16
कैथल। राजकीय प्राथमिक पाठशाला जाखौली अड्डा में खंड स्तरीय सड़क सुरक्षा परीक्षा लेवल एक में प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्राईवेट व सरकारी 96 स्कूलों ने भाग लिया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला जाखौली अड्डा से कक्षा पांचवीं की मुस्कान व कक्षा चौथी की इंदू व गौरव ने भाग लिया। स्कूल मुखिया रामलता ने बच्चों की इस उपलब्धि पर उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। बच्चों की तैयारी करवाने में अध्यापक पंकज सेतिया, सपना कालड़ा ने सहयोग दिया। इस मौके पर सुनीता, मीनू मित्तल, सरोज भारद्वाज, रविंद्र गर्ग मौजूद रहे।