फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार कौंसिल के सदस्य के चयन के लिए वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बार काउंसिल के सदस्य के चयन के लिए वोटिंग
विज्ञापन

वकीलों ने किया मतदान, एसडीएम कमलप्रीत कौर ने दो बार किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल चंडीगढ़ के सदस्य चुनने के लिए शुक्रवार को मतदान का आयोजन किया गया। जिला बार एसोसिएशन कार्यालय में बनाए गए दो बूथों में वोटिंग हुई। वकीलों ने अपने-अपने पसंद के उम्मीदवारों को वोट डाले। वहीं उम्मीदवारों के समर्थकों ने मतदान केंद्र के बाहर अपने-अपने उम्मीदवारों के समर्थन में वोट की अपील की। इस बार 107 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसके लिए कैथल बार एसोसिएशन में 997 वकीलों को वोट का अधिकार है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के प्रधान आरसी गोयल ने बताया कि तहसीलदार छोटू राम, नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह की देखरेख में दो बूथों में चुनाव हुआ। एसडीएम कमलप्रीत कौर ने भी मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण करते हुए दो बार दौरा किया। मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए। 114 बूथ में नायब तहसीलदार ईश्वरसिंह ड्यूटी पर तैनात रहे। वहीं 115 नंबर बूथ में तहसीलदार छोटू राम ने ड्यूटी दी। बार काउंसिल के चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में तीन अधिवक्ता कैथल जिले से संबंध रखते हैं। जिनमें प्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार व संदीप शर्मा शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि प्रताप सिंह चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पूर्व वे तीन बार बार काउंसिल के सदस्य व चेयरमैन भी रह चुके हैं। 107 उम्मीदवारों के समर्थक वकीलों ने मतदान के लिए आए अधिवक्ताओं से अपने-अपने उम्मीदवार के समर्थन में मतदान की अपील की। कई उम्मीदवारों ने भी इस दौरान दौरा कर वकीलों से समर्थन जुटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें