फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकमात्र भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर के कार्यक्रम में हंगामा, काफिले के दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर के कार्यक्रम में हंगामा, काफिले के दो लोग घायल
विज्ञापन

- गांव में पानी की समस्या के समाधान की मांग कर रहे युवकों ने किया हंगामा, गनमैन ने युवक का गला पकड़ा तो गांव के लड़कों ने की जमकर हूटिंग
- विधायक ने विवाद के चलते कार्यक्रम से खिसके, गाड़ी के भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना
- डीएसपी गुहला थाने में मौजूद, पुलिस जांच में जुटी
फोटो संख्या-41
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। भाजपा विधायक कुलवंत बाजीगर के कार्यक्रम में गांव थेहबनेहड़ा में रविवार रात बड़ा हंगामा हुआ। जिसमें लोगों ने काफिले की कुछ गाड़ियों पर ईंटें बरसा दीं। बताया जा रहा है कि विधायक की मौजूदगी में जमकर धक्का-मुक्की हुई है और काफिले में सवार उनके एक रिश्तेदार सहित एक अन्य समर्थक घायल हो गए। उन्हें गुहला के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त होना बताई गई है। विधायक ने उनकी मौजूदगी में हंगामे की बात से इंकार किया है। समाचार लिखे जाने तक चीका थाने में डटे डीएसपी गुहला ने कहा कि विधायक के जाने के बाद कुछ युवकों ने हंगामा किया है। पुलिस द्वारा केस दर्ज किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा द्वारा निकाली जा रही यात्राओं के बीच विधायक कुलवंत बाजीगर का रविवार शाम गांव थेह बनेहड़ा में कार्यक्रम था। जिसके लिए विधायक कुलवंत बाजीगर पहले ही पहुंच गए थे। स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन होना था। इसी बीच स्कूल के बाहर ही युवाओं ने विधायक से जिम के सामान की मांग की। इस पर विधायक ने कहा कि जिम का सामान देने की कोई नीति नहीं है। आपको जिम का सामान नहीं दिलवा सकता। इस पर युवाओं ने कहा कि जिम नहीं है तो गांव में पानी की समस्या है। ट्यूबवेल ठीक करवा दो। इस पर विधायक ने कहा कि वे सरपंच से कहकर ठीक करवा देंगे। कार्यक्रम में आ जाइए। इसके बाद मंच पर पहुंचने के बाद विधायक को गांव के सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार ने कहा कि उक्त युवक पूर्व विधायक लीला राम का भांजा है। इस पर विधायक ने युवक को कहा कि आपको यहां हंगामे के लिए लील राम ने भेजा है क्या? इस पर युवक का सीधा जवाब था कि लीला राम आप जैसे काम नहीं करता। इसी दौरान जब विधायक के गनमैन ने युवक का गला पकड़ा तो गांव के भारी संख्या में युवा इस युवक के समर्थन में आ गए और जमकर धक्का-मुक्की हुई। हंगामा देख विधायक ने मौके से खिसकने में ही भला समझी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि उनकी गाड़ी की लाइट भी टूट गई है। वहीं गांव के लोगों ने बताया कि कुछ लोगों ने काफिले पर पथराव भी किया है। जिसमें विधायक के काफिले में शामिल विधायक के समर्थक श्रवण भट्ट व विधायक के संबंधी रत्न कुमार को चोटें आई हैं। दोनों को गुहला अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायलों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हंगामा विधायक की मौजूदगी में हुआ है।
विज्ञापन

डीएसपी गुहला संजय कुमार का कहना है कि विधायक के जाने के बाद कोई घटना हुई है। लड़कों ने स्टेज आदि उखाड़ दिया है। मामले में कार्रवाई कर रहे हैं।
विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि जो कुछ भी हुआ है, उनके कार्यक्रम से जाने के बाद हुआ है। कुछ लोग उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं। कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें