खरीद एजेंसियों की ड्यूटी लगाई
पाई। मार्केट कमेटी पाई के अधीन आने वाली सभी छह अनाज मंडियों में सरकार के आदेशानुसार गेहूं की सरकारी खरीद के लिये खरीद एजेंसियों की नियुक्ति कर दी गई। कमेटी के उप चेयरमैन सत्यवान ढुल ने बताया कि पाई, जाखौली तथा करोड़ा में हर रोज औैर राजौंद में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार तथा किठाना में वीरवार, शनिवार को हरियाणा वेयर हाउस गेहूं की खरीद का कार्य करेगा। सेरधा में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के द्वारा हर रोज खरीद होगी। इसी तरह भारतीय खाद्य निगम के द्वारा राजौंद में मंगलवार, वीरवार व शनिवार को तथा किठाना में सोमवार, मंगलवार, बुधवार व शुक्र वार को किसानों की गेहूं की फसल की खरीद कि जायेगी। सभी खरीद एजेंसियों को इस की सूचना दे गई है। उन्होंने बताया कि सभी मंडियों में खरीद के लिये सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।