फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकुला के बाद कैथल में बाल उपवन दे सकेगा लोगों को अब बच्चे गोद

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल उपवन दे सकेगा बच्चों को गोद, मिली मान्यता
विज्ञापन

कैथल। अभी तक यदि जिले से किसी को बच्चा गोद लेना होता था तो उसे पंचकूला जाना पड़ता था। लेकिन अब कैथल में सनातन धर्म मंदिर में चलाए जा रहे बाल उपवन को बच्चे गोद देने के लिए सरकार ने एडॉप्शन एजेंसी की मान्यता दे दी है। यह फाइल 2014 से लंबित थी। इसे अब मंजूरी मिल गई है। इससे नवजात बच्चों को गोद देने में आसानी रहेगी।
विदित रहे कि नवजात बच्चा मिलने पर उसे बाल आश्रमों में भेजा जाता है। सरकार के नियमानुसार इन बच्चों को बाद में गोद दे दिया जाता है। लेकिन इसके लिए एक प्रक्रिया निर्धारित है। इसे पूरा करने के बाद ही बच्चा गोद मिलता है। यदि अब तक कोई बच्चा कैथल में भी मिल जाता था तो उसे गोद देने के लिए पंचकूला ही भेजा जाता था। क्योंकि जिले में किसी भी संस्था को यह मान्यता प्राप्त नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैथल के सनातन धर्म मंदिर सभा द्वारा चलाए जा रहे बाल उपवन आश्रम ने इस संबंध में आवेदन किया था। 4 साल से यह फाइल लंबित थी। जिसे अब मंजूरी मिल गई है। मंदिर सभा के प्रधान रमेश बंसल ने बताया कि यह हर्ष का विषय है कि बच्चों को गोद देने की प्रक्रिया अब यहीं पर पूरी हो जाएगी। संस्था को यह मान्यता मिल गई है। बाल संरक्षण समिति के विजय कुमार ने बताया कि बाल उपवन को एडॉप्शन एजेंसी के तौर पर मान्यता दे दी गई है। अब नवजात बच्चों को यहीं से गोद दिया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें