फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्म की मांग को लेकर ग्रामीणों ने करनाल-पटियाला हाइवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ढांड। गांव कौल के ग्रामीणों ने जले हुए ट्रांसफार्मर को ना बदले जाने की मांग को लेकर गांव में बस स्टैंड के पास करनाल-पटियाला हाइवे पर लगभग एक घंटे तक जाम लगाए रखा। जाम लगने के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम की सूचना मिलते ही ढांड पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से जाम खोलने का आग्रह किया। ग्रामीण एक ही बात पर अडिग रहे कि जब तक उनका जला हुआ ट्रांसफार्मर बदला नहीं जाता तब तक जाम नहीं खोलेंगे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर जाम खुलवाया। ग्रामीण राजो देवी, सामी देवी, करेशनी, दर्शनी, बुगडी, मनशी, रेशमा, अनिता देवी, कर्ण सिंह, रमेश, रिंकू, बसावा, जोगिंद्र, रामपाल, जगतु ने आरोप लगाया कि उन्होंने विद्युत निगम के कर्मी को पैसे देकर 3 दिन पहले ट्रांसफार्मर रखवाया लेकिन उसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। विभाग ने जो ट्रांसफार्मर रखा वह भी पहले से ही जला हुआ था। जब इसकी शिकायत विभाग के जेई से की तो उसने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। ग्रामीणों का कहना कि पिछले कई दिनों से वो अंधेरे में बैठे हैं। घरों में पीने के लिए पानी नही है। पशुओं के लिए चारे तथा पानी की समस्या बनी हुई है। लेकिन विभाग के अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नही है। मजबूरीवश उन्हें सड़क जाम करने जैसे कठोर कदम उठाना पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने की बात कह रही है। लेकिन यहां तो सरकारी अधिकारी ही सरेआम रिश्वत लेकर भी लोगों को परेशान करने पर तुले हुए हैं। क्या सरकार ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करने से डरती है। ग
विज्ञापन

ग्रामीणों की समस्या का हल करवाने के लिए ढांड पुलिस उन्हें अपने सॉथ विभाग के ढांड स्थित कार्यालय में लेकर गई। लेकिन वहां कार्यालय में एसडीओ ना मिलने के कारण ग्रामीणों में मायूसी छा गई। जब संबंधित जेई से मिलकर समस्या का हल निकालने की बात की गई तो वहां भी केवल आश्वासन ही मिला। जिससे मायूस होकर ग्रामीण अपने घरों को वापस लौट गए।
विज्ञापन

जेई नानक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि किसी कर्मचारी ने ट्रांसफार्मर के बदले कोई रिश्वत नहीं ली है। इस प्रकार के आरोप बेबुनियाद है। जला हुआ ट्रांसफार्मर शीघ्र ही बदलवा दिया जाएगा।


ट्रांसफार्मर की मांग को लेकर ग्रामीणों ने करनाल-पटियाला हाइवे पर लगाया जाम
विद्युत निगम के अधिकारियों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
रुपये देकर ट्रासफार्म मिला वो भी जला हुआ: ग्रामीण
फोटो संख्या-15, 16
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें