फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोर टू डोर जाकर नर्सिंग व स्कूली छात्राओं ने संभाला पोलियो अभियान का मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जिलेभर की आशा वर्करों द्वारा तीन दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान के बहिष्कार के बाद दूसरे दिन भी नर्सिंग व स्कूली छात्राओं ने मोर्चा संभाला। अभियान के दूसरे दिन जिला के सभी ब्लाकों में डोर टू डोर अभियान चलाकर बच्चों को पोलियो रोधक दवा पिलाई गई। बता दें कि आशा वर्करों की आशा वर्करों द्वारा किए गए पोलियो अभियान का बहिष्कार सोमवार को भी जारी रहा। वहीं स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत दो दिनों 88 प्रतिशत बच्चों को पोलियो रोधक दवा पिलाई गई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग का अभियान का लक्ष्य लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

डा. नीलम कक्कड़ ने बताया कि जिला में पोलियो उन्मूलन अभियान के तहत कुल 1.50 लाख बच्चों को पोलियो रोधक दवा पिलाने का लक्ष्य था। जिसके तहत दूसरे दिन करीब 24 हजार बच्चों को दवा पिलाई गई और पहले दिन 82 हजार बच्चों को दवा पिलाई गई। उन्होंने बताया कि आशा वर्करों द्वारा की हड़ताल से स्वास्थ्य विभाग को इस पोलियो अभियान पर कोई असर नहीं पड़ा है। अभियान के लक्ष्य के मुताबिक अंतिम दिन बच्चों को दवा पिलाकर इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


डोर टू डोर जाकर नर्सिंग व स्कूली छात्राओं ने संभाला पोलियो उन्मूलन अभियान का मोर्चा
पोलियो अभियान के तहत दो दिनों में 88 प्रतिशत बच्चों को पिलाई दवा
फोटो नंबर-15
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें