फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जे सीटी ए नी सुणेगी तो भाज्यां क्यूकर....?

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाट सूरजमल खेल स्टेडियम में वीरवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिलास्तरीय खेल प्रतियोगिता करवाई। इसमें कई प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने रोष जताया। मटका रेस में 21 महिलाओं को एक साथ दौड़ा दिया गया। जब सीटी बची तो कुछ महिलाओं को सुन गई, कुछ को नहीं सुनीं। इस पर महिलाओं ने रोष जताया। इसमें परिणाम पर महिलाओं ने कहा कि-जे सीटी ए नीं सूणैगी तो भाज्या क्यूकर...। जित तै रेस खत्म होणी थी, सीटी ओड़े खड़े होकर बजाई...। यू कड़े का नियम सै...। महिलाओं ने इस तरह से रोष प्रकट किया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जैसे-तैसे मामले को अधिकारियों ने निपटा दिया।
इसी प्रकार से आलू रेस में तीसरे स्थान पर रही प्रतिभागी ने रोष प्रकट करते हुए खुद का दूसरा स्थान बताया। वहीं साइकिल रेस में एक प्रतिभागी की साइकिल गिर गई। प्रतिभागी सोनी देवी ने कहा कि उसे धोखे से गिराया गया है। इस पर भी 15 मिनट तहत विवाद जारी रहा। इसके बाद मोबाइल में की गई रिकार्डिंग के बाद परिणामों का फैसला हुआ।
विज्ञापन

पिछले साल की प्रतियोगिता की विजेता को एक साल तक भी नहीं मिल पाया चेक
प्रतियोगिता में सीवन की रामबतहेरी एक चेक लेकर पहुंची थी। जो पिछले साल का था। 4100 रुपये की राशि का यह चेक उसे पिछले साल हुई प्रतियोगिता में जीत पर इनाम के तौर पर दिया जाना था। कई माह बाद तो उसे चेक मिला। वह भी पुरानी तिथि का दे दिया गया। ऐसे में चेक बैंक में क्लीयर नहीं हो पा रहा। वह एक साल से इस चेक के लिए भटक रही है। विभागीय अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे। यह शिकायत सुनकर अधिकारी अपनी झेंप मिटाते नजर आए। उसे आश्वासन दिया गया कि उसका चेक बदल दिया जाएगा।

महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम
कैथल। जाट सूरजमल खेल स्टेडियम में वीरवार को महिला एंव बाल विकास विभाग की ओर से जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मटका रेस में सुनीता काकौत प्रथम, बाला सुल्तानियां द्वितीय, पूनम तृतीय, आलू रेस में बबीता शिमला प्रथम, रोशनी द्वितीय, सरोज सीवन तृतीय, 100 मीटर रेस में रीना पूंडरी प्रथम, सोनिया कलायत द्वितीय, कविता तृतीय, 300 मीटर रेस में काफी प्रथम, सुनीता काकौत द्वितीय, बाला सुल्तानियां तृतीय, 400 मीटर रेस सीमा कलायत प्रथम, बेनती सीवन द्वितीय, ममता पीडल तृतीय, साइकिल रेस में सोनिया गुहला प्रथम, रेणू राजौंद द्वितीय, सोनिया लांबा खेड़ी तृतीय रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव दानिश गुप्ता ने महिलाओं से कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्हें अवसर मिलना चाहिए। इस तरह के मुकाबलों से उनमें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेना ही काफी महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। साथ ही कानून के संबंध में जागरूक किया। उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया। इस मौके पर पीओ रेनू पसरीजा, अनिल, पूनम, सीमा, अनीता, बीरो सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।


जे सीटी ए नी सुणेगी तो भाज्यां क्यूकर...
मटका रेस और साइकिल रेस में हुआ विवाद, महिलाओं ने जताया रोष, नहीं हुई सुनवाई
जिलास्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता चढ़ी अव्यवस्था की भेंट
फोटो नंबर-11 से 13
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें