फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरकेएसडी राष्ट्रीय विद्या चुनाव नामांकन का पहला दिन, एक ने भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। आरकेएसडी राष्ट्रीय विद्या समिति के 14 जनवरी को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के पहले दिन 1 उम्मीदवार ने अपना पर्चा भरा। वहीं सतीश बंसल ग्रुप ने बैठक कर शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं करीब 17 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। जो कॉलेजियम में ग्रुप की ओर से चुनाव लड़ेंगे। सोमवार को नामांकन पत्र भरने की अंतिम तिथि है। दोनों ही पक्षों की ओर से नामांकन पत्र भरे जाएंगे।
पहले दिन केवल 1 नामांकन पत्र दाखिल हुआ। कॉलेजियम नंबर 18 के निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद मित्तल ने रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार रविंद्र मलिक को अपना नामांकन पत्र सौंपा। रविवार को 34 नामांकन फार्म भी जारी हुए। इसके साथ अब तक 45 नामांकन पत्र विभिन्न कॉलोजियम के लिए जारी किए जा चुके हैं। प्रिंसिपल डॉ. ओपी गर्ग, चुनाव संयोजक प्रबोध बिंदलिश भी मौजूद रहे। कॉलेज चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी रविंद्र मलिक ने रविवार को मतदान के लिए की जा रही व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


21 लोगों की ओर से शुरू की गई संस्था के विकास में सभी का सहयोग : बंसल
सतीश बंसल ग्रुप की बैठक अंबाला रोड स्थित अरुणा फिलिंग स्टेशन पर हुई। इस दौरान उन्होंने लोगों को जुटाकर शक्ति प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में कॉलेज प्रबंधक समिति के पूर्व चेयरमैन सतीश बंसल ने कहा कि आरकेएसडी कॉलेज की मातृ संस्था राष्ट्रीय विद्या समिति के 21 कॉलेजियम के होने वाले चुनाव में सभी कॉलेजियम में उनके ग्रुप द्वारा चुनाव लड़ा जाएगा। कुछ लोगों ने खूब जोर लगाया कि चुनाव ही ना हो, कुछ लोग हाईकोर्ट गए। लेकिन मुख्यमंत्री के समक्ष उठे इस मुद्दे के बाद एडीसी एवं कॉलेज प्रशासक कैप्टन शक्ति सिंह द्वारा लिए गए फैसलों की संस्था हमेशा आभारी रहेगी। अब फिर कुछ लोग बेतुके लांच्छन लगा रहे हैं। लेकिन उनका ग्रुप संस्थान की भलाई, नए कोर्सेस के उद्देश्य को लेकर सकारात्मक तरीके से चुनाव लड़ेगा। उनके 2011 से 2014 तक के कार्यकाल में इन्फ्रास्ट्रक्चर, अकादमिक और स्पोर्ट्स एवं इवेंट्स में कई उपलब्धियां हासिल कीं। इनमें मुख्य रूप से स्कूल मेें नया भवन, 3 करोड़ की लागत से बनाया गया खेल स्टेडियम, डायमंड जुबली हाल, फार्मेसी का नया भवन, स्कूल के लिए जमीन खरीदी गई, एम.फार्मा का डिप्लोमा, एमएससी मैथ, बी.कॉम में इंश्योरेंस व टैक्सेशन के कोर्स की स्वीकृति करवाई गई। बिना मैनेजमेंट के स्टाफ सदस्यों ने नैक का निरीक्षण करवाकर ए ग्रेड हासिल किया। उनके कार्यकाल में 20 नए प्रोफेसर भर्ती किए गए। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप इंडोर स्टेडियम का निर्माण हुआ है।
वर्ष 1954 से लेकर आज तक इस संस्था में जो भी मैनेजमेंट आई, उनका सभी का कोई ना कोई बढ़िया योगदान है। इनमें स्थापित करने वाले 21 लोगों के अलावा, लाला चरणदास शोरेवाला, युधिष्ठिर कुमार मंगल या सुभाष मित्तल हों या फिर उन्हें काम करने का अवसर मिला। कुछ परिवारों में 21 कॉलेजियम बांटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मंगल परिवार, शोरेवाला, चौधरी परिवार, बंसल परिवार, सुंदरान परिवारों के अलावा पूरे शहर ही नहीं देश भर में फैले लोग इससे जुड़े हुए हैं। किसी में सीट बांटने का प्रश्न नहीं है। कब्जा तो उन लोगों ने करने का प्रयास किया था, जिन्होंने 2499 वोट फर्जी बनवा लिए थे। उनके ग्रुप की ओर से करीब-करीब 21 कॉलेजियम से नाम तय हो गए हैं। सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। उनके ग्रुप को फिर से आशीर्वाद मिलता है तो संस्था में बायोटेक्नोलॉजी में कोर्स लाए लाएंगे। इस अवसर पर उनके साथ नवनीत गोयल, सुभाष गोयल, जोगध्यान गोयल, धर्मबीर भोला, नवीन मल्होत्रा, आरके गुप्ता, एस कुमार, अनूप बंसल, राधेश्याम मलिकपुरिया आदि रहे।
ये हैं सतीश बंसल ग्रुप की ओर से संभावित उम्मीदवार
अनिल शोरेवाला, अश्वनी शोरेवाला, साकेत मंगल, सुनील चौधरी, विपिन गोयल, बीडी गुप्ता, पीसी मित्त्ल, श्याम सुंदर बंसल, चंद्रभान जी, महेंद्र थरेजा, रामनाथ जैन, सुदेश बंसल, नरेश शोरेवाला, पंकज बंसल, रामनिवास जैन, सतीश बंसल शामिल हैं। शेष नामों का ऐलान आज हो जाएगा।
विज्ञापन

वहीं सुभाष मित्तल ग्रुप की ओर से विष्णु भगवान मित्तल ने बताया कि रात्रि करीब 9 बजे तक वार्ड नंबर 1 से अल्पना मितल, 2 से आसू मित्तल, 3 से बीरभान जैन, 4 से धर्मबीर कैमिस्ट, 5 से धर्मप्रकाश मित्तल, 6 से हुक्मचंद बंसल, 7 से कमलदेव मित्तल, 9 से मुकेश निरवानी, 13 से राकेश सर्राफ, 18 से सुभाष मित्तल, 19 से सुरेश बिंदलिश व 21 से विष्णु भगवान मित्तल संभावित उम्मीदवार हैं। इन नामों सहित शेष वार्डाें पर चर्चा के लिए बैठक चल रही है। एक वार्ड में कई-कई सदस्य चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इसलिए उनके बीच सहमति करवाई जा रही है।
आरकेएसडी राष्ट्रीय विद्या समिति चुनाव : नामांकन के पहले दिन, एक ने भरा पर्चा
सतीश बंसल ग्रुप ने बैठक कर किया शक्ति प्रदर्शन
दूसरे गुट ने भी किया जनसंपर्क, भाजपा नेताओं के साथ बैठक जारी
सतीश बंसल ग्रुप के लगभग 17 नाम फाइनल, 4 पर चर्चा जारी
फोटो संख्या-21, 22 व 42
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें